Advertisement

Good news: gas cylinders happened at a cheap price today, know the new rt-hs news in Hindi

Good news: gas cylinders happened at a cheap price today, know the new rt-hs news in Hindi

गुडरिटर्न्‍स » हिन्दी » समाचार

खुशखबरी : आज से गैस सिलेंडर हुआ काफी सस्ता, जानिए नया रेट

By Vinay Kumar Mishra

Updated: Tuesday, March 3, 2020, 9:49 [IST]



नई दिल्ली। होली के पहले महंगाई के मोर्चे पर बड़ी राहत मिली है। सरकार ने 1 मार्च 2020 से घरेलू रसोई गैस की कीमत को घटा दिया है। गैर सब्सिडी वाला रसोई गैस सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) अब 52.50 रुपये सस्ता हो गया है। अब तक यह 893.50 रुपये में मिल रहा था, जो अब 841 रुपये का मिलेगा। फरवरी के दौरान इसमें 144.50 रुपये की बढ़ोत्तरी की गई थी। जनवरी में भी सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए थे। गैस सिलेंडर के नए रेट आज से लागू हो गए हैं।



यह सिलेंडर भी हुए सस्ते

कामर्शियल सिलेंडर का रेट भी घटाया गया है।

5 किलो वाले सिलेंडर का रेट भी घटाया गया है।



होली के पहले मिली अच्छी खबर

होली से पहले ही मार्च में गैस सिलेंडर के रेट में कमी की बड़ी खबर आ गई है। होली से कुछ दिन पहले ही रसोई गैस के दाम घट गए हैं। घटी हुई दरें 1 मार्च से ही लागू हो गई हैं। अगर आप ने पहले गैस का सिलेंडर बुक कराया है, लेकिन डिलिवरी आज मिलेगी तो आप को इस घटे हुए रेट का फायदा मिलेगा। रसोई गैस के दाम 52.50 रुपये कम किए गए हैं।



जानिए फरवरी में कितने बढ़े थे दाम

फरवरी में ही रसोई गैस सिलेंडर के दाम में भारी बढ़ोत्‍तरी हुई थी। उस वक्त सिलेंडर पर 144.50 रुपये बढ़ा दिए गए थे। हालांकि तब सरकार की काफी आलोचना हुई थी। लेकिन आज दाम घटने से अब कुछ राहत मिलेगी। हालांकि उस समय केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा था कि रसोई गैस की कीमतों में अगले महीने कमी आ सकती है। इस्पात व पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा था कि यह सही नहीं है कि कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार के कारण इस महीने कीमतों में इजाफा हुआ है। हालांकि, ऐसे संकेत हैं कि अगले महीने इसकी कीमतों में कमी आ सकती है।



बड़ा सिलेंडर भी सस्ता हुआ

तेल कंपनियों ने कामर्शियल सिलेंडर यानी 19 किलोग्राम के सिलेंडर के दामों में भी कटौती की है। इसमें 84.50 रुपये की कटौती की गई है। यानी कॉमर्शियल सिलेंडर के लिए अब लोगों को 1465.50 रुपये देने होंगे। इससे कारोबारियों को भी कुछ राहत मिलेगी। इतना ही नहीं, पांच किलो वाले सिलेंडर पर भी रेट कम किए गए हैं। 5 किलो वाले सिलेंडर पर 18.50 रुपये कम कर दिए गए हैं। अब यह सिलेंडर 308 रुपए का ही मिलेगा।

LIC : जानिए 1 मिनट में प्रीमियम जमा करने का तरीका

More GAS CYLINDER  News   arrow_forward



खुशखबरी : जल्द घट सकते हैं एलपीजी सिलेंडर के दाम



गैस सिलेंडर : हादसा होने पर लें 50 लाख का फ्री बीमा क्लेम, जानिए डिटेल



बड़ी खबर : गैस सिलेंडर पर मोदी सरकार ने सब्सिडी की दोगुनी



बड़ा झटका : 149 रु महंगा हुआ गैस सिलेंडर, चेक करें अपने शहर के दाम



बजट वाले द‍िन गैस सिलेंडर हुआ महंगा, जानें नई कीमत



1 फरवरी से बदलीं ये 5 चीजें, जान लें आप भी

Read More About:gas cylinderगैस सिलेंडरbusiness newsबिजनेस न्यूज

English Summary

Non-subsidized, commercial and 5 kg gas cylinders became cheaper from 1 March 2020.

About•Terms of Service•Privacy Policy• Cookie Policy•Contact

© 2018 Greynium Information Technologies Pvt. Ltd.

Hindi

Post a Comment

0 Comments